Close Menu
  • Home
  • दुनिया
  • कानून
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • दुनिया
  • कानून
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • अपराध
  • बिहार राजनीति
  • राजनीति
  • रोजगार
Freelancer Post
Home»राष्ट्रीय»यूथ चक्रव्यूह में फंसा, रील्स के नशे में उलझाकर यूथ को मजदूर बनाया जा रहा- राहुल गांधी
राष्ट्रीय

यूथ चक्रव्यूह में फंसा, रील्स के नशे में उलझाकर यूथ को मजदूर बनाया जा रहा- राहुल गांधी

Yogesh ChakaravartiBy Yogesh ChakaravartiAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments4 Mins Read174 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Rahul Gandhi Prayagraj में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए
Rahul Gandhi Prayagraj में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते राहुल गांधी।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

Rahul Gandhi Prayagraj में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में यूथ को संबोधित करते हुए कहा कि आप भारत की शक्ति, शान और मजबूती हो. मैं ये बातें किसी भीड़ के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए कह रहा हूं. आप सभी में क्षमता है, अगर ये देश आगे बढ़ेगा तो ये आपकी ताकत और बल पर आगे बढ़ेगा. भारत के पास आज दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है, ये चालीस करोड़ यूथ देश की ताकत हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे देश की युवा शक्ति के आगे दुनिया ताकतवर देश भी कुछ नहीं हैं. हमारे देश के सिस्टम ने यूथ को चक्रव्यूह में फंसा दिया है, इनसे कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है बनाओ, मजदूरी करो, लेकिन लाखों की फीस भरने के बाद भी नौकरी नहीं मिल सकती. ये रील बनाना इक्कीसवीं सदी का नशा है. आज हजार में से सिर्फ 12 यूथ को नौकरी मिल रही है. आज सर्टिफिकेट नौकरी नहीं दिलाता और पेपर लीक होने पर अमीर पेपर खरीद लेता है.

केंद्र सरकार पर निशाना

राहुल गांधी केंद्र की Bharatiya Janata Party और आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारे देश का कल्चर सत्य और अहिंसा है. किसी भी यूथ के दिल में नफरत और हिंसा नहीं होनी चाहिए. उसके दिल में सिर्फ प्यार होना चाहिए. हमें प्यार और मोहब्बत से इस भ्रष्ट व्यवस्था को खत्म, टाटा, बाय-बाय करना है. आज सोच को कंट्रोल करने के लिए हर संस्था में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों को रखा जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि आज Gautam Adani की संपत्ति दस साल में तीस गुणा तक बढ़ गई है और Bharatiya Janata Party की संपत्ति 150 करोड़ से बढ़कर 10 हजार करोड़ हो गई है. आज वोट चोरी होती है, वोटर लिस्ट में Brazil की महिलाएं आती हैं. आज Make in India नहीं दिखता और Startup India कहां चला गया.

दर्द, डेटा और दौलत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूथ से कहा कि आज मैं प्रमुख रूप से तीन चीजों पर बात करना चाहता हूं. ये तीन चीजें हैं – दर्द, डेटा और दौलत. मैं युवाओं के दर्द की बात करता हूं. आज एआई की बात होती है. लेकिन डेटा के बगैर एआई का कोई मतलब नहीं है. अगर एआई बनता है तो ये आपके डेटा बेस पर बनता है. भारत के पास दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा है. यह डेटा देश की पूंजी है.

प्रयागराज आकर खुशी मिलती है

प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि इस शहर में मेरी फैमिली का घर था. यहां आकर मुझे खुशी मिलती है. यह ज्ञान का केंद्र हुआ करता था. एक वक्त था, जब Allahabad University देश की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी हुआ करती थी. बता दें कि राहुल गांधी के साथ इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा भी आई थी.

इलाहाबाद का राहुल गांधी से कनेक्शन

इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संबंध उनके पारिवारिक इतिहास और जड़ों से गहराई से जुड़ा हुआ है, क्योंकि यह शहर नेहरू-गांधी परिवार की ऐतिहासिक कर्मभूमि और उनका पैतृक निवास स्थान रहा है. राहुल गांधी के परनाना और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में ही हुआ था, और यहाँ स्थित आनंद भवन व स्वराज भवन स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही उनके परिवार की राजनीतिक व व्यक्तिगत गतिविधियों के प्रमुख केंद्र रहे हैं. इसी पारिवारिक संबंध के कारण राहुल गांधी अक्सर आनंद भवन आते रहते हैं और अपने पूर्वजों (जैसे पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी) की अस्थियों के त्रिवेणी संगम में विसर्जन से लेकर परिवार से जुड़े कई धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक अवसरों पर प्रयागराज से जुड़े रहे हैं.

‘प्रयागराज में शोर मचाए, झारखंड में बोलने से घबराए’

राहुल गांधी के प्रयागराज में यूथ के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा है. भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी से सवाल किया कि वो झारखंड के छात्रों से बात क्यों नहीं करते, वहां तो उनके सहयोग से सरकार चल रही है. राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान शहर में कुछ जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे. जिसमें लिखा था- ‘प्रयागराज में शोर मचाए, झारखंड में बोलने से घबराए’ वहीं राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे भी दिखाने की कोशिश की गई.

ये भी पढ़ें:-

राम मंदिर दान की कथित चोरी की जांच पर 10 अगस्त की सुनवाई टालने की मांग, SC से यूपी सरकार ने मांगा समय

Explainer : व्हिस्की का भ्रम: FSSAI के आदेश ने कैसे खोल दी बोतल, ब्रांड और बाज़ार की परतें

भारत की उड़ती जैविक विरासत : तितलियाँ प्रकृति के भविष्य का संकेत हैं

Adani BJP-RSS FreelancerPost Rahul Gandhi Prayagraj छात्र रोजगार छात्रों की गूंज पेपर लीक प्रयागराज राहुल गांधी राहुल गांधी बेरोजगारी राहुल गांधी यूथ बयान
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Freelancerpost editor yogesh chakarvarti
Yogesh Chakaravarti
  • Website

मैं पढ़ाई के दौरान ही अखबारों में लिखने लगा था। मास कम्युनिकेशन का कोर्स करने के दौरान हमारी दिलचस्पी पढ़ाई से ज्यादा रिपोर्टिंग करने में होती थी। पिछले 22 सालों में प्रतिष्ठित अखबार जनसत्ता समेत देश के कई राष्ट्रीय न्यूज चैनलों में जिम्मेदार पदों पर काम किया। डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग और चैनल के ऑपरेशन का गुर बारीकी से सिखा। पिछले कुछ सालों से डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहा हूं। फिलहाल Freelancerpost.com की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं।

Related Posts

राष्ट्रीय

कोलकाता एयरपोर्ट पर समाजसेवी और व्यापारी कुलदीप माइती का भव्य स्वागत, बोले- हर घर तिरंगा फहराने का लें संकल्प

August 13, 2026
Bihar

मुंगेर में स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

August 13, 2026
राष्ट्रीय

माई लॉर्ड के लिए संविधान अलग है क्या?

August 13, 2026
Bihar

बिहार की स्टेट प्लेयर नूतन सिंह का UP Warriorz के WPL ट्रायल के लिए चयन

August 12, 2026
राष्ट्रीय

दिल्ली में AILU का राज्य सम्मेलन: जंतर-मंतर आंदोलन, असहमति और संवैधानिक अधिकारों पर मंथन

August 12, 2026
राष्ट्रीय

पाकिस्तान को तगड़ा झटका, बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.