Author: संजय कुमार, रेजिडेंट एडिटर

Sanjay kumar

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दान की कथित चोरी की सीबीआई के नेतृत्व में एसआईटी से जांच कराने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रस्ट और यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कोर्ट ने एसआईटी के गठन से जुड़े रिकॉर्ड तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एसआईटी की स्टेटस रिपरोट एक सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में दाखिल की जाएगी। याचिका दो वकीलों अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव…

Read More

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके 20 सदस्यों के खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप तय करने का आदेश दिया है। आज सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए और आरोपों से इनकार करते हुए ट्रायल का सामना करने की बात की। एडिशनल सेशंस जज प्रशांत शर्मा ने 29 जुलाई से इस मामले में ट्रायल शुरु करने का आदेश दिया। इसके पहले 5 जून को कोर्ट ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यूएपीए के तहत आरोप तय किया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों के आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए…

Read More

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने आज बीजेपी और आरएसएस के बारे में कथित अपमानजनक बयान के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर सुनवाई की। स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वो कर्नाटक में दिए गए मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान संबंधी खबर का लिंक कोर्ट में दाखिल करें। मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील गगन गगन गांधी ने दलीलें ‌रखते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट के उस समन का जिक्र किया जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे के…

Read More

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में जमीन सौदा से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने डीएलएफ की भूमिका को लेकर सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया। स्पेशल जज सुशांत चंगोट्रा ने जांच की आगे की स्टेटस रिपोर्ट सुनवाई की अगली तिथि तक दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। आज ईडी ने कोर्ट में जांच से संबंधित सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया। कोर्ट ने पाया कि ये स्टेटस रिपोर्ट डीएलएफ की भूमिका की जांच से जुड़ी…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की कैद की सजा सुनाई है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने ये आदेश दिया। हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने राजपाल यादव को 1.05 करोड़ प्रति चेक का भुगतान करने का आदेश दिया। राजपाल यादव के खिलाफ चेक बाउंस के सात केस थे। कोर्ट ने राजपाल यादव की प्तनी राधा राजपाल यादव को 5.51 लाख रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया। इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज फिर जज पर अपशब्द बोलने और कोर्ट रुम में फाइल फेंके जाने का वाकया हुआ। जस्टिस केवी विश्वनाथन की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच के समक्ष एक याचिकाकर्ता और वकील ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द बोला और फाइल भी फेंकी। इस वाकये के बाद कोर्ट के आदेश पर सिक्योरिटी ने वकील को तुरंत बाहर निकाल दिया। सुप्रीम कोर्ट में संबंधित मामले की सुनवाई शुरु हुई तो कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप खुद ही पैरवी करेंगे। इस पर प्रबल ने अंग्रेजी में कहा कि न्यायिक अधिकारी महोदय, मैं आपको आदेश देता हूं कि…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय में हनीमून मर्डर मामले में अपने पति की हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दिया है। जस्टिस मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने मेघालय सरकार से कहा कि सोनम रघुवंशी को उपलब्ध कराई गई गिरफ्तार करने की वजह बताने वाली कथित प्रति कोर्ट में दाखिल करें। याचिका मेघायल सरकार ने दायर किया है। याचिका में सोनम रघुवंशी को ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत को हाईकोर्ट द्वारा बरकरार रखने के आदेश को चुनौती दी गई है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्णन की भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत लोक सेवक और लोक सेवा की परिभाषा को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दिया है। जस्टिस नवीन चावला की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि एनएसई लोकसेवा का कार्य करती है और चित्रा रामकृष्णन एनएसई का सीईओ और एमडी होने के नाते एनएसई की ओर से किए गए कार्य से खुद को अलग नहीं कर सकती हैं। हाईकोर्ट ने चित्रा रामकृष्णन के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए दी गई स्वीकृति के आदेश को चुनौती देने वाली दलील को भी…

Read More

पटियाला हाउस कोर्ट में आज नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने लाल किला ब्लास्ट में मारे गए 11 लोगों से संबंधित फोरेंसिक रिपोर्ट दाखिल किया। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज पीतांबर दत्त ने इस फोरेंसिक रिपोर्ट पर 13 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया। कोर्ट ने आज इस मामले के नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश दिया। इसके पहले 27 जून को एनआईए ने पूरक चार्जशीट दाखिल किया था जिसमें तीन नये लोगों को आरोपी बनाया था। पूरक चार्जशीट दाखिल होने के बाद इस मामले में कुल 13 आरोपी हो गए हैं। पूरक चार्जशीट में…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 31 दिसंबर 2018 को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत के मामले में बिहार के बीजेपी विधायक राजू सिंह को चार साल की कैद की सजा सुनाई है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने राजू सिंह पर 25 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की ये राशि हर्ष फायरिंग के दौरान मृतका के पति को दिए जाएंगे। बता दें कि 3 जुलाई को सुनवाई के दौरान प्रोबेशन अधिकारी ने बताया था कि राजू सिंह के खिलाफ बिहार में हत्या का एक मामला लंबित है…

Read More