बिहार की नर्सरियों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन और राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कृषि विभाग के सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नर्सरी संचालकों, किसानों, उद्यमियों और अन्य हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा कर नर्सरी क्षेत्र के व्यापक विकास का रोडमैप साझा किया। बैठक में गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, डिजिटल प्रबंधन, प्रमाणन व्यवस्था, प्रशिक्षण, वैज्ञानिक खेती और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार बिहार की नर्सरियों…
Author: yogesh255@yahoo.co.in
जम्मू कश्मीर से अमरनाथ तीर्थयात्रा के तीर्थ यात्रियों के लिए बुरी खबर आ रही है. खबरों के मुताबिक बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो गए हैं. यानी अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला शिवलिंग का आकार छोटा हो गया है. इस वजह से दर्शन के लिए आने वाले करीब 3 लाख तीर्थ यात्रियों मायूस हो गए हैं. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि प्राकृतिक कारणों से शिवलिंग पिघल गया है. लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में भक्तों के आने की वजह से भी इस पर असर पड़ रहा है. इसके अलावा ये भी आरोप…
एक वक्त था जब पीएफ का पैसा निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी. लंबी प्रक्रिया के बाद और काफी समय बीत जाने के बाद बमुश्किल पीएफ का पैसा मिलता था. पीएफ का पैसा निकालना उन दिनों बड़ा सिर दर्द का काम हुआ करता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है अब पीएफ का पैसा उतनी ही आसानी से निकाला जा सकता है. इसे सरकार ने और भी सुविधाजनक बना दिया है. अब पीएफ का पैसा आम लोग एटीएम के जरिए भी निकाल सकते हैं. आईए जानते हैं कि ईपीएफओ ने नियमों में क्या बदलाव किए हैं, जिससे यह सुविधा…
बिहार में कोचिंग व्यवस्था को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग के बीच शिक्षा विभाग अब राज्य की अपनी समग्र कोचिंग नीति तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। मंगलवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा, सीकर और देश के अन्य प्रमुख शिक्षा केंद्रों की कोचिंग व्यवस्था का अध्ययन कर बिहार के लिए व्यापक कोचिंग नीति तैयार की जाए। गौरतलब है कि राज्य में सरकारी स्तर पर कोचिंग नीति बनाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए व्यवस्था विकसित करने की मांग…
दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बहाल करने का आदेश दिया है। आज केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बहाल करने पर कोई आपत्ति नहीं है। उसके बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने एक्स अकाउंट बहाल करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 29 मई को केंद्र और एक्स को नोटिस जारी किया था। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स अकाउंट ब्लॉक करने के फैसले को चुनौती की थी। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट…
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के इस्तीफे से रिक्त हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पूरे दमखम के साथ उतर चुके हैं। अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा को हराने के लिए वे पूरी ताकत झोंक देंगे। हालांकि भाजपा और महागठबंधन की ओर से अभी तक अपने-अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चुनावी मैदान में सबसे पहले उतरकर प्रशांत किशोर ने राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश की है। बिहार की राजनीति और…
बिहार की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अपने एक दिवसीय जयपुर दौरे के दौरान घोषणा की कि बिहार के स्कूलों में राजस्थान की कई सफल शैक्षणिक विशेषताओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए बिहार से एक विशेष अध्ययन दल जल्द ही राजस्थान भेजा जाएगा। जयपुर दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने राजस्थान की स्कूली शिक्षा व्यवस्था, मॉडल स्कूलों के संचालन, डिजिटल लर्निंग, परीक्षा उन्मुख प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुश्रवण तथा कोचिंग नीति का विस्तृत अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों…
अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने उनके पक्ष में अंतरिम आदेश जारी करते हुए बिना अनुमति उनके नाम, फोटो, आवाज, व्यक्तित्व और सार्वजनिक पहचान का किसी भी व्यावसायिक या अन्य उद्देश्य से इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि प्रथम दृष्टया रवि किशन का पक्ष मजबूत है और उनकी सार्वजनिक छवि का अनधिकृत इस्तेमाल उनकी प्रतिष्ठा और निजता को नुकसान पहुंचा सकता है। अदालत ने आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश भी दिए हैं। आदेश के अनुसार, यदि तीन दिनों के भीतर सामग्री नहीं…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) ने विपक्षी दल पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार आरजेडी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव नहीं, बल्कि निराशा का प्रतीक बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि जिस दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहकर संगठन को मजबूत करने का संदेश देना चाहिए था, उसी दिन पार्टी का पूरा शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं से दूर रहा। उनके…
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद अमरा राम ने बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और बिहार “जंगलराज के चरम” पर पहुंच गया है। पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमरा राम ने कहा कि नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया और 39 छात्रों को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि…