Author: yogesh255@yahoo.co.in

Freelancerpost editor yogesh chakarvarti

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा में नवाचार, गुणवत्ता तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास पर लगातार निवेश किया जा रहा है। बक्सर में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का संकेत है और आने वाले वर्षों…

Read More

पाटलिपुत्र से राजद सांसद डॉ. मीसा भारती ने कहा कि पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी स्वर्गीय रमेश चंद्र राय समाज में नैतिकता, मानवता और सद्भावना के प्रतीक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में सामाजिक न्याय, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। बिहटा के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ. मीसा भारती ने स्व. रमेश चंद्र राय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय जनता दल के मजबूत कार्यकर्ता होने के साथ-साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित, वंचित और जरूरतमंद लोगों को सम्मान दिलाने के…

Read More

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व संग्रह और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि विभाग ने जून 2026 तक ₹505.26 करोड़ का राजस्व संग्रह किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के ₹409.62 करोड़ की तुलना में ₹95.64 करोड़ (करीब 23 प्रतिशत) अधिक है। मंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय विभाग की पारदर्शी व्यवस्था, प्रभावी निगरानी और खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन को दिया। अवैध खनन पर सख्त…

Read More

बिहार सरकार कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि ड्रोन योजना के लिए 11.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस योजना के तहत राज्य के सभी 38 जिलों में ड्रोन तकनीक के माध्यम से फसल संरक्षण, कीटनाशक और सूक्ष्म पोषक तत्वों के छिड़काव को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के विकसित…

Read More

बिहार में उद्योगों को गति देने और उद्यमियों के सामने आ रही चुनौतियों के समाधान के उद्देश्य से बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मगध इंडस्ट्री एसोसिएशन, गया जिला उद्योग संघ, वस्त्र उद्योग बुनकर सेवा समिति और मगध बुनकर संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर…

Read More

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेहरबान’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। करीब 3 मिनट 14 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और पारिवारिक मूल्यों का दमदार मेल देखने को मिलता है, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म का ट्रेलर खेसारी मूवीज, खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड और खेसारी डेवोशनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर रिलीज किया गया है। रोनिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं, जबकि निर्देशन दिवंगत सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है।…

Read More

बिहार की छात्राओं को आत्मरक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की संभावना बनी है। कर्नाटक की मूल निवासी, भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और पूर्व शिक्षिका पाखी हेगड़े ने बुधवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर छात्राओं को विन चुंग (Wing Chun) आत्मरक्षा कला का प्रशिक्षण देने की इच्छा जताई। मुलाकात के दौरान पाखी हेगड़े ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। उन्होंने बिहार की छात्राओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने का प्रस्ताव रखा।…

Read More

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में सद्बुद्धि यात्रा निकाली. कौशांबी जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई. चरवा नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए और इस मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि रामलला के नाम पर कुछ लोगों ने लूट मचा रखी है, अब जब मामले का खुलासा हो चुका है तो भारतीय…

Read More

बिहार में उद्योगों के विकास और उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उद्योग विभाग की ओर से बुधवार को बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने की, जिसमें राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने उद्यमियों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, भूमि आवंटन प्रक्रिया…

Read More

आधुनिक हृदय चिकित्सा में सटीकता, अत्याधुनिक तकनीक और वैश्विक विशेषज्ञता का उत्कृष्ट संगम बुधवार को एम्स पटना में देखने को मिला। संस्थान में आयोजित दो दिवसीय ‘एडवांस्ड टेक्नीक्स इन कोरोनरी बाइफरकेशन पीसीआई वर्कशॉप’ का शुभारंभ लाइव इमेज-गाइडेड एंजियोप्लास्टी, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और उच्चस्तरीय वैज्ञानिक चर्चाओं के साथ हुआ। कार्यशाला का सबसे बड़ा आकर्षण एम्स पटना की कार्डियक कैथेटराइजेशन लैब से इमेज-गाइडेड परक्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेंशन (पीसीआई) का लाइव प्रदर्शन रहा। इस जटिल प्रक्रिया का सफल संचालन जापान के साइसेकाई उत्सुनोमिया हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. केनिचिरो शिमोजी और एम्स पटना के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोर्स निदेशक डॉ. अनुपम भंभानी…

Read More