Author: yogesh255@yahoo.co.in

Freelancerpost editor yogesh chakarvarti

समाचार संपादक, जो निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के संपादन एवं प्रकाशन के लिए समर्पित हैं। पाठकों तक तेज़ और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना हमारा उद्देश्य है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि सोमवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई…

Read More

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना स्थित जद(यू) प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से संचालित जनसुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया और आम लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार से जनसमस्याओं के निष्पादन, प्राप्त आवेदनों के निस्तारण और उनसे संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके बाद नीतीश कुमार ने प्रदेश कार्यालय परिसर का…

Read More

बिहार विधान सभा के स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में 11 एवं 12 जुलाई 2026 को गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित होने वाले अष्टादश बिहार विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा बिहार विधान सभा सचिवालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुचारु रूप…

Read More

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 30वें स्थापना दिवस पर पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, युवाओं के रोजगार, महंगाई, बेरोजगारी और बिहार की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वर्चुअल माध्यम से स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और…

Read More

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी होंगे। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद इसका ऐलान किया गया है। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुआ है। जन सुराज पार्टी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को काफी मंथन के बाद बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में उतारने का फैसला किया। प्रशांत किशोर को बांकीपुर से प्रत्याशी बनाने से पहले पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी फिल्डिंग की है। पार्टी के तामम बड़े नेताओं से लेकर खुद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर…

Read More

प्रिय साथियों, आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले वर्गों एवं अकलियतों के हक़ों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। यह कोई साधारण दिन नहीं है। इस दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का कायापलट हुआ था। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गरीबों,शोषितो एवं आम जनमानस की भलाई के लिए किये गए…

Read More

जिस जमीन पर मोहम्मद बिन कासिम ने अपनी नफरत से भरी खूनी तलवार के जरिए इस्लाम का परचम लहराया था. उस जमीन बने पाकिस्तानी उसे पहला पाकिस्तानी बताते हैं और मोहम्मद बिन कासिम के सिंध में कदम रखने से पहले के इतिहास को खारिज करते हैं. क्योंकि 712 ईसवी में मोहम्मद बिन कासिम के आने के बाद सिंध में इस्लाम फैला. इससे पहले सिंध में रहने वाले लोग हिंदू थे और सनातन धर्म को मानने वाले थे. इसलिए इससे पहले के इतिहास को पाकिस्तान ने कभी अपना इतिहास नहीं माना. यही नहीं मोहम्मद बिन कासिम के आने से पहले के…

Read More

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बन गया, जब बिहार की धरती से निकलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। महज 15 वर्ष 99 दिन की आयु में भारतीय टीम की कैप पहनकर वैभव ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। इस उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 37 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बनने का…

Read More

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मर्डर की वारदात सामने आई है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करके घर के ही बाथरूम में उसे दफना दिया. इसके बाद उसने उस जगह के ऊपर फर्श बनवा दी. इस घटना के बाद पत्नी उस बाथरूम का इस्तेमाल करती रही. यही नहीं वो पुलिस को गुमराह भी करती रही. खुद पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखती रही और रोने का नाटक करती रही. करीब 45 दिन बाद इस मामले का खुलासा हुआ तब हुआ जब उसके जेठ को उस पर शक हुआ. जेठ द्वारा शक जताए जाने पर उसने…

Read More

जनता दल यूनाइटेड प्रवक्ता परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम और मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडेय ने बयान जारी कर दावा किया है कि बिहार में नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को वर्तमान एनडीए सरकार और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी का नतीजा है की राज्य सरकार ने सभी नौ प्रमंडलों में स्पेशल विजिलेंस कोर्ट की स्थापना का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में निगरानी थाना और सभी अनुमंडलों में निगरानी ओपी स्थापित किए जाएंगे, ताकि भ्रष्टाचार के मामलों की त्वरित…

Read More