Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Just In»महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला
Just In

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

Sanjay KumarBy Sanjay KumarAugust 3, 2026Updated:August 3, 2026No Comments4 Mins Read9 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बरी किया
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी किया।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आज महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया है। एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने दोनों को बरी करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने 2 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 7 जुलाई 2023 को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 15 जून 2023 को दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया था। चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354डी, 354ए और 506 (1) के तहत आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने 10 मई 2024 को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था ।

सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह की ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया था कि 7 सितंबर 2022 को घटना वाले दिन वह भारत में नहीं था। बृजभूषण ने इस तथ्य की दिल्ली पुलिस से जांच करने का आदेश देने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कोर्ट ने 20 जुलाई 2023 को बृजभूषण शरण सिंह और सह आरोपी विनोद तोमर को जमानत दी थी।

सुनवाई के दौरान बृजभूषण के वकील राजीव मोहन ने कहा था कि ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस कमिश्नर को केंद्र सरकार ने भेजी थी। राजीव मोहन ने कहा था कि पहला विरोध 18 जनवरी 2023 को जंतर-मंतर पर था। 19 जनवरी 2023 को एक पहलवान ने सरकार से मुलाकात की और कहा कि मैं अपना मामला सरकार के सामने रखना चाहता हूं। सुनवाई के दौरान महिला पहलवानों की ओर से वकील रेबेका जॉन ने कहा था कि ओवर साइट कमेटी नियमों के हिसाब से नहीं बनाई गई थी। उन्होंने कहा था कि जिन आरोपों के तहत चार्जशीट दाखिल हुई उसी के तहत आरोपी के खिलाफ आरोप तय होने चहिए।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला वर्ष 2023 में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था, जब देश की कई प्रमुख महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के तत्कालीन अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए। आरोपों के विरोध में पहलवानों ने जनवरी और फिर अप्रैल–जून 2023 के दौरान नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबा धरना-प्रदर्शन किया। इस आंदोलन को देशभर में व्यापक समर्थन मिला और खेल जगत के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी इसकी गूंज सुनाई दी।

पहलवानों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया। बाद में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद 15 जून 2023 को दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने 7 जुलाई 2023 को चार्जशीट पर संज्ञान लिया और मई 2024 में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए।

करीब दो वर्ष तक चली न्यायिक प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने साक्ष्य और दलीलें अदालत के समक्ष पेश कीं। अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने 2 जुलाई 2026 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अपने निर्णय में बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को आरोपों से बरी कर दिया है।

अदालत के ताज़ा फैसले के साथ इस आपराधिक मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को राहत मिली है। हालांकि, यह फैसला ट्रायल कोर्ट का है और यदि किसी पक्ष को निर्णय पर आपत्ति होती है, तो वह कानून के अनुसार उच्च अदालत का दरवाज़ा खटखटा सकता है।

ये भी पढ़ें:-

हेट स्पीच मामले में वृंदा करात को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पुनर्विचार याचिका खारिज

एंटी पेपर लीक बिल से क्या रुकेगा पेपर लीक? सरकार का दावा, विपक्ष के सवाल और विशेषज्ञों की राय

SPECIAL REPORT: पैलेट गन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जंतर-मंतर से सिवान तक क्या है पूरा मामला?

Brij Bhushan Sharan Singh FreelancerPost Wrestling Federation of India दिल्ली कोर्ट बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवान केस राऊज एवेन्यू कोर्ट विनोद तोमर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Sanjay kumar
Sanjay Kumar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

करीब 16 साल तक पत्रकारिता करने के बाद 2015 से वकालत के पेशे में हैं। पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली से की। फिर हैदराबाद और बाद में दिल्ली। 2015 में जब लगा कि अब कारोबारी मीडिया में एक पंक्ति की खबर भी निष्पक्ष रुप से नहीं लिख सकता तो पेशा बदलने का फैसला किया और दिल्ली में ही वकालत के पेशे से जुड़ गया। वकालत का पेशा शुरु किया तो लगा कि और पहले शुरु करना चाहिए था। इस दौरान कई मीडियाकर्मियों और दूसरे पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की और कामयाबी भी हासिल की। दिल्ली में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को काफी नजदीक से देखा और समझा। अब तो यही ठिकाना हो गया है। पत्रकार मित्र अभी भी अदालती खबरों के लिए संपर्क करते हैं।

Related Posts

Featured

भारत की उड़ती जैविक विरासत : तितलियाँ प्रकृति के भविष्य का संकेत हैं

August 6, 2026
Bihar Politics

बिहार कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने का बनाया नया प्लान, युवा कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू

August 5, 2026
Aapki Khabar

मुंगेर के महादलित परिवारों को मिलेगा पक्का आशियाना, आशिकपुर स्लम में बनेगा बहुमंजिला आवास

August 5, 2026
Legal Affairs

“युवाओं पर सख्ती नहीं, पहले संवाद करें”: छात्र आंदोलनों पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

August 5, 2026
Bihar Politics

बिहार में छात्र आंदोलन पर गरमाई सियासत: कन्हैया कुमार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, एनएसयूआई का प्रतिरोध मार्च, कई नेता हिरासत में

August 5, 2026
खेल

बिहार का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम लगभग तैयार, दिसंबर से बदल जाएगी राजगीर की पहचान

August 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.