Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»राज्यों की खबरें»Rozgar»मुंगेर में शिक्षा बचाओ पदयात्रा, शिक्षकों ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें
Rozgar

मुंगेर में शिक्षा बचाओ पदयात्रा, शिक्षकों ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगें

lalmohan maharajBy lalmohan maharajAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read78 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
मुंगेर में शिक्षा बचाओ देश बचाओ पदयात्रा निकालते शिक्षक
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मुंगेर में 'शिक्षा बचाओ, देश बचाओ' पदयात्रा निकालते शिक्षक।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

मुंगेर। मुंगेर शिक्षा बचाओ पदयात्रा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की ओर से बुधवार को ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मुंगेर में पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

अपराह्न चार बजे अंबेडकर चौक, किला परिसर से शुरू हुई पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सरकार को शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीति लागू करनी चाहिए। साथ ही लंबे समय से लंबित प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की जाए तथा टीईटी और डीएलएड के नाम पर किसी भी शिक्षक को सेवा से मुक्त नहीं किया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को नामांकन के समय पाठ्यपुस्तकें और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती। कई बार छात्रों को किताबें मिलने में छह से आठ महीने तक का समय लग जाता है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित होती है।

मुंगेर में शिक्षा बचाओ देश बचाओ पदयात्रा निकालते शिक्षक

रंजन कुमार ने मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) योजना की राशि को भी अपर्याप्त बताते हुए कहा कि वर्तमान में प्रति छात्र मिलने वाली 5 से 6 रुपये की राशि में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से इस राशि में बढ़ोतरी करने की मांग की।

उन्होंने अभिभावकों और समाज के लोगों से भी शिक्षा सुधार के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की ताकि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाने को बाध्य हो।

इस अवसर पर विजय कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अमन कुमार, शैलेश कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, कौशल पासवान, राजीव रंजन राय, सुधांशु कुमार, अजय कुमार झा, सुनील कुमार चौधरी, कृष्ण रंजन, रमाशंकर कोकिल, रंजन प्रकाश रजक, शमशाद आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

TET D.El.Ed गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बिहार शिक्षा समाचार मिड डे मील योजना मुंगेर शिक्षक संघ शिक्षक पदयात्रा शिक्षक प्रमोशन शिक्षा बचाओ आंदोलन शिक्षा विभाग बिहार सरकारी स्कूल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
lal mohan maharaj
lalmohan maharaj
  • Website

लाल मोहन महाराज मुंगेर प्रमंडल के चर्चित क्राइम रिपोर्टर हैं। वे पिछले तीन दशक से इस प्रमंडल में क्राइम न्यूज कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा ये राजनीति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। कई समाचार पत्रों में व्यूरो प्रमुख के पद पर काम कर चुके लाल मोहन महाराज भारतीय पत्रकार संघ ए.आई. जे के प्रदेश अध्यक्ष भी है।

Related Posts

Just In

बिहार में उच्च शिक्षा सुधारों को नई रफ्तार: राज्यपाल के सलाहकार बने प्रो. बिनोद कुमार त्रिपाठी, विश्वविद्यालयों में अब हर साल होगा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

August 4, 2026
Featured

बिहार में पहली बार बनेगा ‘स्कूल ऑफ अर्बन पॉलिसी एंड गवर्नेंस’, AKU की ऐतिहासिक पहल; शुरू होगा MA/MSc कोर्स

August 3, 2026
Rozgar

बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऐच्छिक, विकल्प वाले विद्यालय में ही होगी बदली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

August 1, 2026
Rozgar

TRE-4 : बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना

July 31, 2026
Just In

70वीं BPSC में प्रेरणा IAS संस्थान का शानदार प्रदर्शन, 26 अभ्यर्थी बने अधिकारी, सम्मान समारोह में गूंजा संघर्ष और सफलता का मंत्र

July 27, 2026
Special Report

भारतीय शिक्षा में धर्म का असली अर्थ क्या है? बिहार विद्यापीठ की राष्ट्रीय संगोष्ठी में विद्वानों ने रखा दृष्टिकोण

July 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.