NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को आगे जांच की अनुमति दी है। कोर्ट ने डिजिटल साक्ष्यों और डेटा की जांच कर पूरक चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया।
Author: संजय कुमार, रेजिडेंट एडिटर
सावरकर पर टिप्पणी से जुड़े लखनऊ के आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का समन और कार्यवाही निरस्त कर दी।
नई दिल्ली। khushi kapoor delhi high court। दिल्ली हाईकोर्ट फिल्म अभिनेत्री खुशी कपूर के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश देगी। जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने बुधवार को खुशी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट इस संबंध में आदेश अपलोड करेगा। खुशी कपूर ने हाईकोर्ट में क्या कहा? सुनवाई के दौरान खुशी कपूर की ओर से पेश वकील आसव राजन ने कहा कि याचिकाकर्ता हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं और वह फैशन आइकॉन भी हैं। कोर्ट ने याचिका पर गौर करते हुए याचिकाकर्ता से कहा कि वह URL की प्रतिवादीवार सूची उपलब्ध कराएं।…
AILU के दिल्ली राज्य सम्मेलन में जंतर-मंतर आंदोलन, असहमति, संवैधानिक अधिकार और वकीलों की भूमिका पर चर्चा हुई। सम्मेलन में 31 सदस्यीय नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री janhvi kapoor से जुड़े अश्लील और आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया है। जस्टिस अनुप जयराम भांभानी की अदालत ने मंगलवार को जान्हवी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अश्लील कंटेंट और अभिनेत्री की पहचान का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाली सामग्री को हटाने के लिए आदेश दिया जा सकता है। हालांकि, कोर्ट ने सभी फैन पेज को हटाने की मांग पर सवाल उठाए और इसे लेकर व्यापक रोक लगाने से इनकार किया। janhvi kapoor अश्लील कंटेंट और व्यावसायिक इस्तेमाल पर कोर्ट सख्त सुनवाई के दौरान जान्हवी कपूर की…
पश्चिम बंगाल में Special Intensive Revision (SIR) से जुड़े मामलों की सुनवाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई। कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से ट्रिब्यूनल में दाखिल, निस्तारित और लंबित अपीलों का पूरा ब्योरा मांगा है।
अयोध्या राम मंदिर के दान में कथित गड़बड़ी की जांच से जुड़े मामले में यूपी सरकार ने 10 अगस्त की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई टालने की मांग की है। 27 जुलाई को कोर्ट ने SIT में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।
छात्र आंदोलनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि युवाओं के साथ केवल सख्ती नहीं, बल्कि संवाद और काउंसलिंग जरूरी है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि कुछ युवा पत्थरबाजी जैसी घटनाओं में शामिल हों, तब भी प्रशासन को पहले उन्हें समझने का प्रयास करना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली समेत सभी राज्य छोटे आरोप वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने या समाप्त करने पर विचार कर सकते हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि ‘आपराधिक अतीत’ से उसका आशय केवल गंभीर अपराधों के आरोपियों से है।
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, परवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने वाली सीपीएम नेता वृंदा करात की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी।