Close Menu
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • विदेश
  • Legal Affairs
  • राज्यों की खबरें
  • खेल
  • हेल्थ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Freelancer Post
Subscribe Now
HOT TOPICS
  • Crime File
  • Bihar Politics
  • Desh Ki Siyasat
  • Rozgar
Freelancer Post
Home»Zaroori Khabar»जरूरत की खबर : अब 2 दिन में खाते में आ जाएंगे पीएफ के पैसे
Zaroori Khabar

जरूरत की खबर : अब 2 दिन में खाते में आ जाएंगे पीएफ के पैसे

Freelancer postBy Freelancer postAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read3 Views
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
EPFO ने पीएफ क्लेम सेटलमेंट को तेज करते हुए 48 घंटे में भुगतान की नई व्यवस्था लागू की।
EPFO ने पीएफ क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाते हुए अधिकांश दावों के 48 घंटे में निपटारे का लक्ष्य तय किया है।
Share
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email

EPFO Update। पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें पीएफ के पैसे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब महज दो दिनों में यानी 48 घंटे में ही पीएफ का पैसा खाता में आ जाएगा. ऐसा होने पर आम लोगों की इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पूरी हो सकेगी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPF0) अब पीएफ के पैसे की निकासी प्रक्रिया को आसान और तेज बना रहा है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का कहना है कि उसने क्लेम सेटेलमेंट का करीब-करीब सारा बकाया काम निपटा लिया है. नई व्यवस्था के तहत नब्बे प्रतिशत तक सारे सारे क्लेम ऑटोसेटेल किए जा रहे हैं. EPFP उम्मीद जताई है कि अब खाताधारकों के क्लेम आवेदन के दिन या फिर अगले दिन निपटा दिए जाएंगे. अब EPFO विश्वस्तरीय सेवा देने की कोशिश कर रहा है. कामकाज को आसान बनाने के लिए कई अहम सुधार किए जा रहे हैं. इससे कर्मचारी और नियुक्ता दोनों में विश्वास कायम होगा.

EPFO के नियमों में बदलाव

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक अगस्त से कामकाज को आसान बनाने के लिए एक अगस्त से अपने नियमों में बदलाव किया है.

  1. पीएफ निकासी को लेकर 13 श्रेणियों को घटाकर तीन श्रेणी की गई है.
  2. नौकरी बदलने पर पीएफ स्थानांतरण प्रक्रिया आसान होगी
  3. खास हालात में पीएफ निकासी की सुविधा
  4. पीएफ की रकम का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा खाते में रखना जरूरी
  5. छोटे क्लेम में ऑटो सेटेलमेंट की सीमा अब 5 लाख रुपए.

भीम एप के जरिए हो सकेगा भुगतान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सेंट्रल प्रोविडेंट कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा है कि अब EPFO भीम एप के जरिए पीएफ क्लेम सेटेलमेंट की सुविधा प्रदान करेगा. यह सेवा अगले एक महीने में मिलनी शुरू हो जाएगी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले दिनों एटीएम और UPI के जरिए सीधे पीएफ की राशि निकालने की सुविधा देने के लिए EPFO 3.0 सिस्टम तैयार किया है. नए नियमों के मुताबिक खाता धारक अपने पीएफ खाते से कुल बैलेंस का 50% से 75% तक फौरन निकल सकते हैं.

सामाजिक सुरक्षा का बढ़ेगा दायरा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) असंगठित क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूरों और ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलिवरी ब्वॉयज के लिए भी खास योजना पर काम कर रहा है. गिग और प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को नए सामाजिक सुरक्षा बिल के तहत एक खास योजना लाई जाएगी. इससे दिहाड़ी मजदूरों और डिलिवरी ब्वॉयज को भी सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी. इस तरह से EPFO सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने का काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें:-

इनसाइड स्टोरी: सत्ता, इतिहास और 27 एकड़ जमीन की लड़ाई, आखिर क्यों चर्चा में है देश का सबसे चर्चित दिल्ली जिमखाना क्लब?

बिहार में पहली बार बनेगा ‘स्कूल ऑफ अर्बन पॉलिसी एंड गवर्नेंस’, AKU की ऐतिहासिक पहल; शुरू होगा MA/MSc कोर्स

SPECIAL REPORT : बिहार में रफ्तार का नया दौर: ₹18,289 करोड़ की 11 मेगा सड़क परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, सफर होगा आसान

BHIM App EPFO EPFO 3.0 EPFO New Rules EPFO Update PF PF Claim PF News PF Withdrawal Provident Fund UPI PF Withdrawal कर्मचारी भविष्य निधि
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Avatar photo
Freelancer post
  • Website

Related Posts

More News

बिहार में मशरूम किसानों को बड़ी राहत, अब मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

August 1, 2026
Just In

आपका पीएफ खाते में कब आएगा 8.25 प्रतिशत ब्याज? जानिए डेट

July 12, 2026
Just In

क्या सच में ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा? जानिए EPFO 3.0 के नए नियमों का पूरा सच

July 8, 2026
Just In

जुलाई से बदल जाएगी आपकी जिंदगी!…जानिए कौन से नियम बदले और क्या आपकी जेब होने वाली ढीली?

July 2, 2026
Crime File

San Francisco Fed Chief Sees U.S. Economy in ‘Really Good Place’ with Inflation Coming Down

March 11, 2022
Crime File

San Francisco Fed Chief Sees U.S. Economy in ‘Really Good Place’ with Inflation Coming Down

March 11, 2022
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

logo
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

News

  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम फाइल

News

  • प्रमुख खबरें
  • Just In
  • UP Politics
  • Bihar Politics
  • Contact Us

Company

  • About US
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become a Reporter
  • Send Your News & Video
  • Book your Ads

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Freelancer Post. All Rights Reserved. Designed & Developed by Sanity Softwares.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.