सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से इसे आपराधिक कानूनों में अलग अपराध घोषित करने और कड़े दंड का प्रावधान करने की सिफारिश की है। अदालत ने कहा कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों की संपत्ति जब्त करने पर भी विचार होना चाहिए। सुनवाई के दौरान डीपफेक और साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
Browsing: FreelancerPost
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की Facial Recognition और बायोमेट्रिक निगरानी को चुनौती देते हुए सीपीएम सांसद एए रहीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि संसद के कानून के बिना ऐसी निगरानी असंवैधानिक है और इससे नागरिकों की निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है। दिल्ली पुलिस की निगरानी व्यवस्था और राष्ट्रीय आपराधिक डाटाबेस से लिंक करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं।
Nalanda Dairy Curd Lassi Plant : बिहार में डेयरी क्षेत्र को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम…
पटना के प्रेरणा IAS संस्थान ने 70वीं BPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 26 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित कराया। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व IAS अधिकारियों, शिक्षकों और समाज के गणमान्य लोगों ने सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। समारोह में चयनित उम्मीदवारों ने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं। संस्थान के निदेशक लालटून यादव ने कहा कि प्रेरणा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को निःशुल्क मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रशासनिक सेवा तक पहुंचाना है।
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में दोषी करार दिए गए ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों की सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। दिल्ली पुलिस ने अदालत से सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। अदालत अब 31 जुलाई को सजा का ऐलान करेगी। इस मामले में छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है। यह मामला 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में शामिल है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा पर प्रशासन का दुरुपयोग करने और जीविका दीदियों से चुनाव प्रचार कराने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर जन सुराज चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना देगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने छात्रों के आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
पटना, 26 जुलाई। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) और एनडीए ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पूर्व…
पटना। बिहार विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों को अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…
पटना। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद वामपंथी छात्र एवं युवा संगठनों ने इसे छात्र आंदोलन की…
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने आज 1980 में वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का…