जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही आपकी जिंदगी में कई बड़े और अहम बदलाव होने वाले हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में आई गिरावट जहां बिजनेस करने वालों और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए बड़ी राहत बनकर आई है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय रेलवे ने भी अपने नियमों को बेहद सख्त कर दिया है. अब बिना टिकट रेल यात्रा करने पर आपको दोगुना जुर्माना भरना पड़ सकता है. लेकिन बात सिर्फ गैस सिलेंडर और ट्रेन टिकट तक सीमित नहीं है. नए बदलावों से सुबह की चाय से लेकर आपकी बचत और रोजमर्रा के लेन देन तक हर चीज पर…
Author: yogesh255@yahoo.co.in
डिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया ने शासन को अधिक पारदर्शी, कुशल और नागरिक केंद्रित बनाकर उसे नया रूप दिया है. इससे देश का चौतरफा विकास हुआ और इसे रफ्तार मिली है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पहल ने जीवन के हर पहलुओं को छुआ है, जिसमें बिना किसी रूकावट के डिजिटल भुगतान, पारदर्शी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर डिजिटल सार्वजनिक और संरचना का विस्तार शामिल है. इसमें प्रौद्योगिकी जीवन की सुगमता बढ़ाने का एक शक्तिशाली साधन बन गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को…
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एम्स पटना इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन काउंसिल ने ब्लॉक चेन फॉर इम्पैक्ट के सहयोग से स्थापित एम्स पटना-बीएफआई इन्क्यूबेशन सेंटर के साथ मिलकर स्वास्थ्य नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर चिकित्सकों, मार्गदर्शकों और वरिष्ठ संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में एपीआईआईसी के द्वितीय इन्क्यूबेशन एवं इग्निशन ग्रांट कॉल का शुभारंभ किया गया। इसके तहत मेडटेक, डिजिटल हेल्थ, बायोटेक, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और अन्य स्वास्थ्य क्षेत्रों में काम कर रहे चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, छात्रों…
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती आगामी 5 जुलाई को पूरे बिहार में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसको लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामविलास पासवान की जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।…
भाकपा (माले) ने बिहार में बढ़ती मॉब लिंचिंग, फर्जी मुठभेड़ों, बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस दमन के खिलाफ 4 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाने का ऐलान किया है। पार्टी के महासचिव ने बुधवार को आरा में आयोजित प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में सुशासन की जगह अब पुलिस राज, बुलडोजर राज और फर्जी मुठभेड़ों का दौर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉब लिंचिंग, जाति पूछकर हत्याएं, दलितों-पिछड़ों और गरीबों पर बढ़ते हमले लोकतंत्र और संविधान पर गंभीर हमला हैं। इन मुद्दों को लेकर पार्टी 4 जुलाई को पूरे राज्य में विरोध…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर के इन दोनों सियासत गरमाई हुई है. आस्था से जुड़ा मुद्दा होने की वजह से इन दिनों हर किसी की नजर इस मुद्दे पर है. क्योंकि लोगों ने दिल खोलकर राम लला को दान किया था. अब चोरी की खबरें आने के बाद हर कोई सच जानना चाहता है. आखिर हिंदुओं के सबसे बड़े आस्था के केंद्र में दान पात्रों से चोरी किसने की, कैसे की और इसके लिए जिम्मेदार कौन है. यह सवाल हर किसी के जेहन में है. इस बीच मीडिया में जिस तरह की खबरें आ रही है वह बेहद निराश…
पटना। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि मेधावी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम नहीं होती, बल्कि इसमें माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षा मंत्री मंगलवार को राजधानी के मरचा-मरची रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में आयोजित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह को बतौर…
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों को आज कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौक़े पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए विभाग की योजनाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन…
बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में अति पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक भागीदारी, संगठनात्मक सशक्तीकरण और नेतृत्व विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के गांव-गांव में अति पिछड़ा समाज के बीच नेतृत्व विकास का विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में अति पिछड़ा वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुपात में उचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस सामाजिक न्याय, समान अवसर और सभी वर्गों की सम्मानजनक भागीदारी की पक्षधर रही है और आगे भी इसी…
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक बिहार म्यूजियम पहुंचे, जहां म्यूजियम के निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ उनका ज़ोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। नीतीश कुमार ने म्यूजियम में हाथी के दांतों से निर्मित कलाकृतियों एवं उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी कलात्मकता की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने विशेष दीर्घा का भी निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद शोधकर्ताओं से मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली। म्यूजियम परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं पर्यटकों से नीतीश कुमार ने उनका हालचाल जाना और सबका…