नीट पेपरलीक, भर्ती में देरी, बेरोज़गारी और शिक्षा के मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्रों को संबोधित करेंगे। देश भर में चलाए जा रहे छात्रों की गूंज अभियान के तहत राहुल पटना आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने के लिए एक्शन कमेटी की पहली बैठक गांधी संग्रहालय पटना में हुई। इस बैठक में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवियों और एक्शन ग्रुप के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में विशेष रूप से बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और महासचिव कन्हैया कुमार…
Author: yogesh255@yahoo.co.in
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने हज़ारों करोड़ के महाघोटाले के आरोपी रिशु श्री मामले को लेकर बिहार सरकार से 13 सवाल पूछे हैं। उन्होंने अपने सवालों में बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उसके जवाब माँगे है। उन्होंने अपने सवालों में पूछा है की रिशु श्री सिंडिकेट का असली सरग़ना का नाम कब सामने आएँगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विभागों में महाघोटाले को अंजाम दिया गया उन विभागों के मंत्रियों ने ज़िम्मेदारी लेते हुए अब तक इस्तीफ़ा क्यों नहीं दिया। नेता प्रतिपक्ष ने बिहार सरकार से…
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत गांव और प्रखंड स्तर पर कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में निहित होती है। उन्होंने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा जनसरोकारों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित और सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रखंड अध्यक्षों…
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि लोहागढ़ फोर्ट से केतन के गिरने के बाद जैसे ही पता चला कि केतन अभी जिंदा है, यह सुनकर हत्या की आरोपी मंगेतर सिया गोएल के हाव भाव ही बदल गए. यही नहीं, जब रेस्क्यू टीम केतन के पास खाई में पहुंची तो उसका सिर कुचला हुआ था और उसके शरीर में चोट के कई निशान थे. इस वक्त पूरे देश में इस मर्डर केस की खूब चर्चा है, क्योंकि इसमें एक मंगेतर पर अपने…
बिहार विधान सभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने अपने जम्मू एवं कश्मीर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में आधारभूत संरचना के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और रोजगार सृजन सहित विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने सुशासन, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी अपने विचार साझा किए। स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने…
Operation Sindoor में 6 शहीद जवानों के नाम सरकार द्वारा सार्वजनिए किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार ने जवानों के बलिदान को छिपाया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसद में दिए बयान का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि – सरकार ने इन जवानों की शहादत एक साल तक सार्वजनिक नहीं की. इसकी 2 ही संभावनाएं हैं. या तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को उस वक्त जवानों के वीरगति प्राप्त होने की जानकारी नहीं थी. या…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रयागराज में 19 जुलाई को छात्रों से संवाद करेंगे. छात्र संवाद के उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. 19 जुलाई को होने वाले इस छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रयागराज के जॉर्जटाउन स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव और प्रयाग जोन प्रभारी राजेश तिवारी की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई. इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी की 19 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित होने वाली “छात्र संवाद” कार्यक्रम के सन्दर्भ में अवगत कराया गया एवं वर्तमान सियासी स्थितियों पर…
मीडिया जगत में अपना करियर बनाने और देश के सबसे बड़े सार्वजनिक प्रसारक के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले पत्रकारों के लिए एक बेहद शानदार और सुनहरा मौका सामने आया है। प्रसार भारती (Prasar Bharati) के अंतर्गत दूरदर्शन समाचार यानी डीडी न्यूज (DD NEWS) ने रीजनल न्यूज यूनिट्स (Regional News Units) के लिए कॉरेस्पोंडेंट्स (Correspondents) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। डीडी न्यूज द्वारा यह नियुक्तियां पूरी तरह से फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट (Full-time Contractual) के आधार पर की जा रही हैं। चार शहरों के लिए निकली हैं वैकेंसी डीडी न्यूज की ओर से जारी…
कभी देवताओं की आराधना, कभी लोकजीवन की आस्था तो कभी भारतीय संस्कृति की शाश्वत चेतना इन सभी भावों को समेटे नृत्य-नाट्य “शिप्रा” ने शनिवार की शाम प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लगभग एक घंटे दस मिनट तक चली प्रस्तुति में कलाकारों ने नृत्य, संगीत और अभिनय के सशक्त समन्वय से उज्जयिनी की जीवनदायिनी शिप्रा नदी की सांस्कृतिक यात्रा को सजीव कर सभागार को देर तक तालियों की गूंज से भर दिया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्य प्रदेश…
एक तरफ जहां वेनेजुएला में 24 जून को भूकंप के बाद करीब हजार लोगों की मौत की खबरें हैं. इसी दहशत के बीच दिल्ली एनसीआर और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटकों की खबर ने पूरे उत्तर भारत को दहशत में डाल दिया. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में शनिवार शाम 7:00 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. जिसका असर आसपास के कई देशों में रहा. जिसमें अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, चीन, तुर्कमेनिस्तान समेत आठ देश शामिल है. भारत की बात करें तो यहां जम्मू कश्मीर और दिल्ली एनसीआर में झटके महसूस किए गए.…