पटना, 30 जून 2026: बिहार में फर्नीचर एवं इंटीरियर उत्पाद विनिर्माण क्षेत्र को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत M/s City Advertising द्वारा औद्योगिक क्षेत्र डुमरिया, मुजफ्फरपुर में एक आधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। लगभग ₹14.74 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली यह परियोजना राज्य के विनिर्माण क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। प्रस्तावित इकाई 0.46 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी, जहां मॉड्यूलर फर्नीचर, स्टील आलमारी तथा घरेलू एवं कार्यालय उपयोग के इंटीरियर उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना…
Author: yogesh255@yahoo.co.in
पटना: भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता, पूर्व बिहार राज्य सचिव एवं लंबे समय तक पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य रहे कॉमरेड नंदकिशोर प्रसाद (जमुना जी) की स्मृति में मंगलवार को पटना स्थित जगजीवन राम शोध संस्थान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत भाकपा (माले) के बिहार राज्य सचिव का. कुणाल द्वारा पार्टी की ओर से जारी श्रद्धांजलि प्रस्ताव के पाठ से हुई। उन्होंने जमुना जी के संघर्षपूर्ण जीवन, संगठनात्मक योगदान और जनपक्षधर राजनीति के…
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह के दौरान विधिवत अपना दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर संगठनात्मक उत्साह, जोश और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहिबुल हक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक…
पटना के वीरचंद पटेल पथ पर स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार ३० जून को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए आमजन और कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुना। इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्राप्त आवेदनों को समय पर और तुरंत निपटारे का आदेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश के साथ दिए। इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश की…
पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन यानी बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में BCA महिला अंडर-19 टीम B ने BCA महिला अंडर-19 टीम F को 39 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCA महिला अंडर-19 टीम B ने 40 ओवर में 2 विकेट पर 276 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम B की ओर से अनु सिंह कुशवाहा ने 105 गेंदों में 104 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 17 चौके शामिल रहे। कप्तान दीपा ने 78 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए, जिसमें…
बिहार विधान सभा के स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की भागदौड़ से कुछ दिनों की मोहलत निकाल सपरिवार श्रीनगर की वादियों में सुकून के कुछ पल बिताए। वे अपने जम्मू एवं कश्मीर प्रवास के दौरान सपरिवार श्रीनगर के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक का भ्रमण किया और वहां के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से परिचित हुए। उन्होंने विश्वप्रसिद्ध डल झील में पारंपरिक शिकारा पर नौकविहार का आनंद लिया। बाद में अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि डल झील की प्राकृतिक सुंदरता, शांत…
दिन की शुरुआत यदि एक या दो गिलास पानी पीकर की जाए, तो यह शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और थकान कम महसूस होती है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में भी मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है। सुबह पानी पीने…
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म का नया पोस्टर साझा कर प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है और फैंस फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में दमदार एक्शन, शानदार संगीत और नई कहानी देखने को मिलेगी।
राजधानीवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पटना मेट्रो का विस्तार अब मलाही पकड़ी तक पहुंचने जा रहा है, जिसका लोकार्पण आगामी 2 जुलाई को किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना के सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर…
चिराग पासवान ने सपरिवार तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेककर गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने लंगर का महाप्रसाद ग्रहण किया और सेवा में भी भाग लिया। इस अवसर पर चिराग पासवान ने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह के चरणों से पवित्र हुई इस दिव्य धरती पर पहुंचकर उन्हें असीम शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि यह स्थान आस्था, समर्पण और सेवा का अद्भुत प्रतीक है। चिराग पासवान ने गुरु महाराज से देश की सुख-समृद्धि, शांति और लोक-कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा…